Saturday, October 10, 2026
Home Education नाईस कम्पयूटरज में चल रहे पी.जी.डी.सी.ए. कोर्स के नतीजे घोषित

नाईस कम्पयूटरज में चल रहे पी.जी.डी.सी.ए. कोर्स के नतीजे घोषित

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब बोर्ड ऑफ टैक्नीकल ऐजूकेशन से मान्यता प्राप्त पंजाब इन्फोटैक अधीेकृत कैल-सी कम्पयूटर ऐजूकेशन की ओर से नाईस कम्पयूटरज की होशियारपुर व चब्बेवाल दोनों शाखाओं में सरकारी नौकरियों के लिये मान्यता प्राप्त अनेकों कोर्सीज़ उपलब्ध हैं, जिनमें से एक वर्षीय पीजीडीसीए सर्वाधिक डिमांड में है। गत 28 सालों से अनुभवी व प्रौफैशनली क्वालीफाईड मैनेजमेन्ट के उपयुक्त मार्गदर्शन में नाईस कम्पयूटरज़ का एकमात्र लक्ष्य आधुनिक कम्पयूटर कोर्सीज़ के साथ अपने हर विद्यार्थी के सर्वोन्मुखी विकास द्वारा उसकी उचित प्लेसमेन्ट देना रहा है। हर साल की तरह इस बार भी एक साल के पोस्ट ग्रेजूऐट डिप्लोमा इन कम्पयूटर ऐप्लीकेशनज़ में नाईस कम्पयूटर सेंटर की छात्रों ने भरपूर सफलता हासिल की है।

Advertisements

कोर्स कोऑर्डीनेटर स्वीन सैनी ने प्रैस विज्ञप्ति में बताया कि पीजीडीसीए के दूसरे सेमेस्टर में होशियारपुर संस्थान से रमनदीप कौर ने 82 प्रतिशत अंकों से व चब्बेवाल सेंटर से मनप्रीत कौर ने 78 प्रतिशत अंकों से टॉप किया है। पहलेेे सेमेस्टर के परिणामों में नाईस चब्बेवाल से मनप्रीत कौर ने 78 प्रतिशत अंकों से तीसरे, जसवीर कौर ने 81 प्रतिशत अंक से दूसरे व सिमरन ने 84 प्रतिशत अंक लेकर पहले स्थान पर कब्ज़ा किया। नाईस होशियारपुर से मानसी वालिया ने 83 प्रतिशत अंक लेकर बड़े कम फर्क से 82 प्रतिशत अंक लेने वाले सूरज कुमार व हरप्रीत कौर को दूसरे व 81 प्रतिशत लेने वाली श्वेता ठाकुर को तीसरे स्थान पर धकेला। दोनों संस्थानों के पंजाब भर में पीजीडीसीए के नतीजों में अपने बेहतरीन प्रदर्शन के लिये छात्राओं ने क्वालिटी ऐजूकेशन, प्रैक्टिकल प्रौजैक्ट गाईडेंस व बेहतरीन मार्गदर्शन के लिये संस्थान के सभी ट्रेनरज़ व मैनेजमेन्ट का धन्यवाद किया।

गौरतलब है कि इनमें से कई छात्राओं की कोर्स के दौरान ही संस्थान की ओर से प्लेसमेन्ट भी करवा दी गई है। सेंटर डायरेक्टर प्रेम सैनी ने सभी होनहार छात्रों को बधाई देते हुये कहा कि उनके संस्थान में हर विद्यार्थी की प्रौजैक्ट बेस्ड प्रैक्टीकल व पर्सनल ग्रूमिंग पर पूरा ध्यान दिया जाता है, यही कारण है कि पीजीडीसीए के हर सत्र में नाईस के छात्रों का नतीजा सबसे शानदार रहा है। उन्होंने संस्थान की उच्चस्तरीय शिक्षा व पंजाब में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की प्रथा को कायम रखने के लिये नाईस कम्पयूटरज़ होशियारपुर व चब्बेवाल की टीमों का धन्यवाद किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here