
पठानकोट (द स्टैलर न्यूज़)। जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी पठानकोट की तरफ से अथॉरिटी के चैयरमैन कम डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज जितेंद्र पाल सिंह खुरमी की अध्यक्षता में सब जेल पठानकोट में मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। इस मौके पर सिविल अस्पताल पठानकोट के माहीर डॉक्टर द्वारा कैदियों का चेकअप कर उन्हें मुफ्त दवाइयां दी गई। इस अवसर पर डॉक्टर अशोक ढिल्लो मेडिसिन स्पेशलिस्ट, डा. ओंकार सिंह चमड़ी रोग विशेषज्ञ, डा. नेहा गुप्ता आई सर्जन, डॉक्टर सत्यार्थ जांगली मनोरोग विशेषज्ञ तथा डाक्टर रमन अत्री द्वारा मरीजों का चेकअप किया गया।

इस मौके पर डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज जितेंद्र पाल सिंह खुरमी ने कहा कि जिस प्रकार कैदियों को मुफ़्त कानूनी सेवा अधिकार है, ठीक उसी प्रकार उन्हें मुफ्त में स्वास्थ्य सुविधाओं का भी अधिकार है जिसके चलते समय पर सब जेल पठानकोट में मेडिकल कैंप आयोजित किए जाते हैं ताकि कैदी भी स्वस्थ जीवन व्यतीत कर सकें। इस अवसर पर सचिव कम सीजेएम रूपेंद्र सिंह, जीवन ठाकुर जेल इंचार्ज आदि उपस्थित थे।












