Friday, October 9, 2026
Home Jammu & Kashmir जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए अधिसूचना जारी, 25 सितंबर...

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए अधिसूचना जारी, 25 सितंबर को होगा मतदान

जम्मू-कश्मीर (द स्टैलर न्यूज़)। जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 26 सीटों के लिए अधिसूचना चुनाव आयोग द्वारा जारी कर दी गई है। इस चरण में 5 सितंबर तक नामांकन होंगे। छह सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और नौ सितंबर तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। इस चरण के लिए 25 सितंबर को मतदान होगा। प्रदेश में चुनाव के लिए तैयारियां जोरों से चल रही हैं।

Advertisements

दूसरे चरण के विधानसभा क्षेत्रों में गांदरबल (कंगन व गांदरबल), श्रीनगर (हजरतबल, खन्यार, हब्बाकदल, लाल चौक, छान पोरा, जदिवल, ईदगाह, शालटेंग), बडगाम (खानसाहिब, चरार-ए-शरीफ, बड़गाम, वीरवार व चाडूरा), पुंछ (सुरनकोट, पुंछ हवेली व मेंढर), रियासी (गुलाबगढ़, माता वैष्णो देवी व रियासी), राजोरी (नौशेरा, राजोरी, बुद्धल, थन्नामंडी व सुंदरबनी) हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here