Thursday, October 15, 2026
Home Himachal जिला परिषद सदस्य पवन ने संगरोह में करंट लगने से 18 वर्षीय...

जिला परिषद सदस्य पवन ने संगरोह में करंट लगने से 18 वर्षीय निखिल की मौत पर परिजनों से मिल जताई संवेदनाएं

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। समीरपुर वार्ड से जिला परिषद सदस्य पवन कुमार ने 18 वर्षीय निखिल की बिजली के करंट से हुई मौत के बाद परिजनों से मिल  संवेदना जताई है। उन्होंने बताया कि निखिल होनहार युवक था जोकि स्थानीय आईटीआई से डिप्लोमा कर रहा था। उन्होंने सरकार और प्रशासन से परिजनों को राहत राशि तुरंत रिलीज करने की बात कही है।

Advertisements

बुधवार को करंट से हुई थी मौत

आपको बता दें कि आवाहदेवी पुलिस चौकी के तहत समीरपुर  पंचायत के संगरोह  कलां गांव में 18 वर्षीय युवक निखिल  की करंट लगने से मौत हो गई।  निखिल कुमार पुत्र सुरेश कुमार गांव संगरोह कलां  का  वीरवार को  पोस्टमार्टम करने के बाद अंतिम संस्कार गांव संगरोह कलां में किया गया । मृतक निखिल माता पिता का इकलौता पुत्र था तथा समीरपुर स्थित जेपी संस्थान से इलेक्ट्रीशियन का डिप्लोमा कर रहा था। उधर  समीरपुर पंचायत  प्रधान चंद्रमोहन ने घटना पर गहरी संवेदना जताई है। उन्होंने बताया कि प्रशासन ने फौरी राहत में   बीस हजार रुपए की मदद की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here