Sunday, October 11, 2026
Home Himachal कारनामा: चिल्ड्रन पार्क बनाने के नाम पर बल्ह पंचायत ने 3 लाख की...

कारनामा: चिल्ड्रन पार्क बनाने के नाम पर बल्ह पंचायत ने 3 लाख की धांधली, पार्क की जगह दिख रही कांटेदार झाड़ियां 

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। कहीं अमृत सरोवर के नाम पर गंदे पानी के गड्डे तो कहीं मोक्षधाम के नाम पर पैसों के गोलमोल होने की शिकायतें पंचायतों में चर्चा का विषय बनी हुई है। लेकिन ग्राम पंचायत बल्ह में तो चिल्ड्रन पार्क बनाने के नाम पर ही तीन लाख रुपए की धांधली हो गई। मिली जानकारी के अनुसार हमीरपुर विकास खंड के तहत आने वाले ग्राम पंचायत बल्ह में चिल्ड्रन पार्क के नाम पर तीन लाख रूपये का गोलमाल हुआ है। ग्राम पंचायत बल्ह के कार्यालय के साथ मिडल स्कूल बल्ह के प्रांगण में चिल्ड्रन पार्क बनाने को लेकर तीन लाख रूपये कागजों में भी खर्च कर दिए है और मौके पर स्कूल प्रांगण में चिल्ड्रन पार्क के नाम पर केवल झाडियां है। ।

Advertisements

डंगा लगा इति श्री 

वहीं चिल्ड्रन पार्क की जगह पर केवल मात्र एक डंगा लगाया गया है जिसे लगाने की जरूरत तक नही थी और बाकी पार्क के नाम पर कोई भी काम नही हुआ है। बडी हैरानी की बात है कि पिछले डेढ साल से ग्राम पंचायत बल्ह में मिडल स्कूल परिसर में इस तरह तीन लाख रूपये के पैसे का गोलमाल करके कारनामा है लेकिन इसकी भनक तक किसी को नही लगने दी है।

आरटीआई से  हुआ खुलासा

हालांकि इस बात का खुलासा सोशल मीडिया पर आरटीआई के माध्यम से ली गई कापी से जग जाहिर हुई है। जिसमें साफ तौर पर बताया गया है कि मिडल स्कूल के अंदर चिल्ड्रन पार्क बनाने के लिए 23 जुलाई 2023 को काम शुरू किया गया था और इस काम को पूरा किया जा चुका है। बाकायदा इस काम की एमबी भी तैयार की जा चुकी है और  यूटीलाईजेशन सर्टिफिकेट भी  डेढ साल पहले जारी किया जा चुका है। 

प्रधान और सचिव संदेह के घेरे में 

इस सारे मामले में ग्र्राम पंचायत प्रधान के साथ साथ पंचायत सचिव की कार्यप्रणाली कटघरे में आ गई है और विभाग के द्वारा भी मामले की पडताल कर जल्द कार्रवाई की जाने की तैयारी है। ग्राम पंचायत में इस तरह बडे स्तर पर की गई पैसों की धांधली मामले को लेकर अब ग्रामीण भी मुखर हो गए है।

ग्रामीणों ने लगाए गंभीर आरोप

पंचायत के वाशिदों में विनोद ठाकुर, रमन कुमार, लक्की सिंह, परमजीत, राजेश, आशीष, सोनू, सुनील इत्यादि ने बताया कि पंचायत में बीते साढे तीन सालों में कोई भी विकास कार्य नही किया गया है और कई जगहों पर पैसों की धांधली की जा रही है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन व सरकार से मांग की है कि जल्द पंचायत में हो रही धांधली की जांच करवाई जाए। 

जुलाई  2023 में बन चुका पार्क: लता 

पंचायत बल्ह की सचिव लता देवी ने बताया कि 15 वें वितं आयोग के तहत और मनरेगा के तहत चिल्ड्रन पार्क बनाने का काम पूरा किया गया है। उन्होंने बताया कि यह काम पिछले साल जुलाई माह में पूरा कर लिया गया है। 

पार्क के नाम पर कुछ भी नहीं: नवीन

मिडल स्कूल बल्ह के अध्यापक नवीन का कहना है कि गत वर्ष तीन लाख रूपये से स्कूल परिसर में चिल्ड्रन पार्क बनाने का काम किया जा रहा था लेकिन मात्र डंगा लगाकर ही इतिश्री की गई है और अभी तक पार्क के लिए बाकी सामान व झूले नही आए है। 

नहीं बख्शा जाएगा दोषियों को: बीडीओ 

वहीं इस बारे में बीडीओ हमीरपुर किशोरी सिंह ने बताया कि पंचायत सचिव से इस बारे में बात की गई है और बताया गया है कि 15 वें वित आयोग में तीन लाख रूपये का खर्च चिल्ड्रन पार्क के लिए किया गया है। लेकिन जांच में पता लगाया जाएगा कि वहां पर चिल्ड्रन पार्क बनाया गया है या नही। उन्होंने कहाकि इस मामले में जल्द ही जांच करवाई जाएगी और दोषियों के खिलाफ कडी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here