Friday, October 23, 2026
Home Chandigarh Chandigarh Blast Case: संदिग्धों की सूचना देने वाले को मिलेगा 2 लाख...

Chandigarh Blast Case: संदिग्धों की सूचना देने वाले को मिलेगा 2 लाख का इनाम, पुलिस ने की घोषणा

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। चंडीगढ़ पुलिस ने सेक्टर 10 में हुए ब्लास्ट मामले में शामिल दो संदिग्धों की सूचना देने वाले को 2 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। पुलिस ने कि उक्त दो संदिग्ध व्यक्तियों का सुराग पुलिस नियंत्रण कक्ष नंबर 0172-2749194 या 112 और व्हाट्सएप नंबर 9465121000 पर दिया जा सकता है। 

Advertisements

सब इंस्पेक्टर लखविंदर सिंह ने बताया कि जांच जारी है और केंद्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला की टीम मौके पर पहुंची है। उन्होंने कहा कि सबूतों की सुरक्षा के लिए सुरक्षा तैनात की गई है। उन्होंने कहा कि एक तिपहिया वाहन बरामद किया गया है, लेकिन आरोपियों को अभी तक पकड़ा नहीं जा सका है। उन्होंने बताया कि जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here