Thursday, October 22, 2026
Home Crime शर्मनाक: पिकनिक मनाने गए दो सैन्य अधिकारियों पर हमला, महिला के साथ...

शर्मनाक: पिकनिक मनाने गए दो सैन्य अधिकारियों पर हमला, महिला के साथ किया रेप

मध्य प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले से एक शर्मनाक खबर सामने आई है। जहां देर रात पिकनिक मना रहे दो युवा सैन्य अधिकारियों और उनकी दो महिला मित्रों पर कथित तौर पर बदमाशों द्वारा हमला किया गया। इनमें से एक महिला के साथ रेप की खबर भी सामने आई है। पुलिस ने घटना को लेकर केस दर्ज कर लिया और बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि दोनों सैन्य अधिकारी महू छावनी शहर के इन्फैंट्री स्कूल में ‘यंग ऑफिसर्स’ (वाईओ) पाठ्यक्रम के तहत प्रशिक्षण ले रहे हैं।

Advertisements

इस तौर देर रात करीब दो बजे कुछ बदमास महू-मंडलेश्वर मार्ग पर स्थित पिकनिक वाली जगह पर पहुंचे। उन्होंने कार में बैठे एक अधिकारी तथा महिलाओं को पीटना शुरू कर दिया। दूसरा अधिकारी कार से थोड़ी दूर था उसने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को किसी तरह घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर बदमाश मौके से भाग गए।  अधिकारियों के शरीर पर चोटों के निशान थे। मेडिकल जांच के बाद पता लगा कि बदमाशों ने एक महिला से बलात्कार किया था। पुलिस ने कहा कि इस मामले में लूट, डकैती, बलात्कार और शस्त्र अधिनियम से संबंधित (बीएनएस) धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंनें बताया कि मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तालाश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here