Tuesday, October 27, 2026
Home Hoshiarpur आप सरकार के राज में प्रदेश में लूट, चोरी, डकैती व गैंगस्टरवाद...

आप सरकार के राज में प्रदेश में लूट, चोरी, डकैती व गैंगस्टरवाद का बोलबालाः कांग्रेसी नेता

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। विधानसभा हल्का होशियारपुर के अंतर्गत पूर्व कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा की नेतृत्व में कांग्रेसियों ने पंजाब सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। धरने में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और स्थानीय नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस मौके पर जनता को संबोधित करते हुए सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि पंजाब में जब से आम आदमी पार्टी की सरकार आई है तब से कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। आप सरकार के राज में पंजाब में लूट, चोरी, डकैती और गैंगस्टरवाद की घटनाओं में भारी वृद्धि हुई है, जिससे आम नागरिकों में डर का माहौल है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने जनता से वायदा किया था कि वह पंजाब से गैंगस्टरवाद और आपराधिक घटनाओं को खत्म करेगी, लेकिन ढाई साल के बाद भी सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि पंजाब की सरकार कानून व्यवस्था बहाल करने में पूरी तरह से असफल साबित हुई है।

इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता विश्वनाथ बंटी, शहरी प्रधान नवप्रीत रैहल, देहाती प्रधान बलविंदर भट्टी, जिला उपाध्यक्ष हरीश आनंद, पार्षद अशोक मेहरा, पार्षद आशा दत्ता, सुरिंदर बीटन, गुरदीप कटोच, पार्षद नवाब पहलवान, रिशु आदिया, यामिनी गौमर, कैप्टन कर्म चंद, कुलदीप अरोड़ा, नरवीर नंदी, जुगल किशोर, विनोद राय, पुनीत शर्मा, अश्वनी शर्मा, सेवा सिंह, पार्षद पवित्रदीप सिंह, बिंदु शर्मा, राजेश गुप्ता, सुनील दत्त पराशर और संजय शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here