Thursday, October 29, 2026
Home Latest मध्यप्रदेश सरकार और भारत सरकार बताए राजगढ़ में बेटियों की नीलामी क्यों?:...

मध्यप्रदेश सरकार और भारत सरकार बताए राजगढ़ में बेटियों की नीलामी क्यों?: लक्ष्मीकांता चावला 

senior bjp leader punjab

मध्यप्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। मध्यप्रदेश के राजगढ़ में बेटियों की दुर्दशा का जो समाचार सामने आया है उससे आश्चर्य हो रहा है कि यह वह प्रांत है जहां के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लाडली बहन योजना के अंतर्गत बहनों का पूजन, स्वागत और उन्हें तरह तरह के आर्थिक लाभ देते रहे। सरेआम, सरेबाजार सरकार की नाक के नीचे किसी भी आयु की लड़की मार्केट में बेची जा रही है, बोली लगती है और भाई, पति, पिता स्वयं अपने घर की बेटियों और बहुओं को बेच रहे हैं। टीवी पर दिखाया गया कि 23 वर्षीय एक लड़की 18 लाख में बेची गई और उसकी पीड़ा न प्रशासन ने सुनी, न पंच सरपंच ने। गांव के सरपंचों के सामने बोली लगाई जाती रही।

Advertisements

भारत सरकार पूरे देश में अगर ऐसे कहीं और भी अत्याचार हो रहा है तो उसको रोके और मध्यप्रदेश सरकार का सच तो टीवी वालों ने दिखा दिया है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री और राज्यपाल तो सबसे पहले यह उत्तर दें कि उनके राज्य में यह अत्याचार हो रहा है, फिर भी वह कैसे खामोश हैं और अपनी आंखों के सामने बेटियों की बोली लगते देखकर भी अत्याचार रोक क्यों नहीं रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here