Saturday, October 31, 2026
Home Latest टैंकर व ट्रैक्टर की हुई भयानक टक्कर, ट्रैक्टर के हुए 2 हिस्से,...

टैंकर व ट्रैक्टर की हुई भयानक टक्कर, ट्रैक्टर के हुए 2 हिस्से, बाल-बाल बचा चालक

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। जालंधर के होटल मैरीटन के नजदीक एक टैंकर और ट्रैक्टर की टक्कर होने का समाचार प्राप्त हुआ है। हादसे दौरान ट्रैक्टर के 2 हिस्से हो गए लेकिन चालक बाल-बाल बच गया। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर चालक ने आरोप लगाया है कि यह हादसा टैंकर चालक की लापरवाही के कारण हुआ है। उसने पीछे से आकर उसके ट्रैक्टर को टक्कर मार दी और उसका ट्रैक्टर टैंकर के टायरों में जाकर फंस गया।

Advertisements

अगर वह अपनी होशियारी से छलांग ना लगाता तो इस हादसे में उसकी भी जान जा सकती थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और पुलिस ने क्रेन की मदद से 2 हिस्से हुए ट्रैक्टर को साइड पर करवाया और जाम को निकाला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here