Monday, October 19, 2026
Home Chandigarh लोक राज की नींव हैं पंचायत चुनाव: हरचंद बरसट

लोक राज की नींव हैं पंचायत चुनाव: हरचंद बरसट

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। आम आदमी पार्टी, पंजाब के प्रदेश महासचिव हरचंद सिंह बरसट ने कहा कि हाल ही में पंजाब राज्य में पंचायत चुनाव की घोषणा की जा चुकी है। इसलिए पंजाब के गांवों के विकास के लिए अच्छे लोगों का आगे आना बहुत जरूरी है, ताकि गांव के विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव लोक राज की नींव हैं और किसी भी अच्छे काम को पूरा करने के लिए नींव का मजबूत होना बहुत जरूरी है। इसलिए पंचायत चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी के सभी वालंटियर्स और पदाधिकारियों को इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए और पंजाब सरकार की ओर से राज्य के विकास और जनहित में किए जा रहे कार्यों को आम जनता तक लेकर जाएं, ताकि लोग एक सच्चे और ईमानदार इंसान को आगे ला सकें। जो जनकल्याण के कार्यों को प्राथमिकता दे। उन्होंने कहा कि पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करना चाहती है, जिसके लिए सूझवान और ईमानदार लोगों का आगे आना जरूरी है और यह तभी संभव होगा, जब उम्मीदवार पार्टी चिन्ह के बिना चुनाव लड़ेंगे।

Advertisements

प्रदेश महासचिव ने कहा कि राज्य सरकार की लोक भलाई नीतियों के कारण दिन-प्रतिदिन लोग आम आदमी पार्टी से जुड़ रहे हैं और पार्टी को मजबूत कर रहे हैं। पंजाब के सभी लोगों को बिना किसी भेदभाव के सभी सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। पंजाब को बचाने के लिए राज्य सरकार ने लंबे समय से बंद पड़े सुओं को शुरू करवाया है, सभी लोगों को 600 यूनिट मुफ्त बिजली, 872 आम आदमी क्लिनिक, स्कूल आफ एमिनेंस, महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा, पारदर्शी ढंग से 45000 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियों पर भर्ती करना, पंजाब का खजाना भरने के लिए आमदन में वृद्धि, फरिश्ते योजना, सड़क सुरक्षा बल के अलावा माननीय मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में सरकार ने पंजाब में नए उद्योग स्थापित करने के लिए भी सार्थक कदम उठाए हैं। बरसट ने सभी आप वालंटियर्स और पदाधिकारियों से अपील की है कि वे पंचायत चुनाव में अपनी भागीदारी दर्ज कराएं और राज्य सरकार द्वारा जनहित में किए जा रहे कार्यों को आम जनता तक लेकर जाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here