
हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट-रजनीश शर्मा। आईसीडीएस टौणी देवी के सौजन्य से वृत्त बराड़ा की पंचायत बलोह में बेटी जन्मोत्सव मनाया गया, जिसमें पंचायत की नन्ही नन्ही बच्चियों की माताओं को मुख्य अतिथि के रूप में बुलाया गया था। बाल विकास परियोजना अधिकारी कुलदीप सिंह चौहान ने नन्हीं बच्चियों की माताओं को प्रशस्ति पत्र, बधाई संदेश व उपहार देकर सम्मानित किया और कहा कि बेटियां हमारे घर की रोनकें हैं।

आज की बेटी कल की माता है अतः इनके पालन पोषण व शिक्षा में कोई कमी नहीं आनी चाहिए। ग्राम पंचायत प्रधान ने भी बेटियों की माताओं करिश्मा, रुचि, प्रियंका ठाकुर, मीरा देवी व मंजू देवी के हाथों द्वारा बेटी जन्मोत्सव अवसर पर केक कटवाया व बधाई दी। शिखा पत्नी मनोज कुमार के बेटे का अन्नप्राशन भी करवाया गया। इस अवसर पर पर्यवेक्षक किरण कौंडल, राजेश राणा व ग्रामीण महिलाएं सुनीता, लीला देवी, कुशमा कुमारी, अनिता देवी, रंजना, मधुबाला, सी एच ओ नैंसी भारद्वाज, आशा कार्यकर्ता ममता व पंचायत की सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं उपस्थित रही।












