Wednesday, October 21, 2026
Home Latest परिषद की ओर प्रो. चावला को किया गया सम्मानित

परिषद की ओर प्रो. चावला को किया गया सम्मानित

अमृतसर (द स्टैलर न्यूज़)। विश्व हिंदू परिषद गौ रक्षा विभाग व गोवंश रक्षण परिषद की ओर से रंजीत एवेन्यू स्थित माधव विद्या निकेतन स्कूल एक समारोह करवाया गया। इस मौके पर श्री दुर्ग्याणा तीर्थ कमेटी की अध्यक्ष प्रो. लक्ष्मीकांता चावला विशेष तौर पर शामिल हुईं। परिषद की ओर से प्रो. चावला को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

Advertisements

कार्यक्रम में आए अतिथियों को गोमूत्र से बनीं दवाएं व अन्य सामान उपहार के रूप में दिया गया। प्रो. चावला ने कहा कि परिषद द्वारा करवाया गया कार्यक्रम सराहनीय है। इस कार्यक्रम में असम, नागालैंड, कन्याकुमारी तक से विशेष गणमान्य लोग शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here