Saturday, October 31, 2026
Home Latest दामोदर नदी में नहाने गई 3 लड़कियों की पानी में डूबने से...

दामोदर नदी में नहाने गई 3 लड़कियों की पानी में डूबने से हुई मौत

झारखंड (द स्टैलर न्यूज़)। झारखंड के रामगढ़ में दामोदर नदी में नहाने गई 3 लड़कियों की पानी में डूबने से मौत होने का समाचार प्राप्त हुआ है। मुतकों की पहचान सिमरन उम्र 10 वर्ष, संध्या उम्र 8 वर्ष और छाया उम्र 15 वर्ष के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तीनों लड़कियां दामोदर नदी में नहाने गई हुई थी और अचानक एक लड़की पानी के तेज बहाव में फंस गई और डूबने लगी, उसकी चीख सुनकर वह दोनों लड़कियां उसे बचाने के लिए पानी में कूद गई, लेकिन दुर्भाग्य से वह भी बहाव में फंस गई और जान गंवा बैठी। 

Advertisements

घटना की खबर मिलते ही स्थानीय लोग घटना की जगह पर पहुंच गए और काफी मशक्कत के बाद तीनों को पानी से बाहर निकाला गया। बाहर निकालकर उन्हे तुरंत अस्पताल दाखिल करवाया गया और डॉक्टरों ने ईलाज दौरान तीनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शवो को कब्जे में ले लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here