Tuesday, October 20, 2026
Home Himachal कांग्रेस विधायक कैप्टन रणजीत के घर की बीड़ बगेहड़ा सीट जीत गए भाजपा...

कांग्रेस विधायक कैप्टन रणजीत के घर की बीड़ बगेहड़ा सीट जीत गए भाजपा के प्रवीण ठाकुर

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र  के तहत  बीड़ बगेहड़ा जिला परिषद उपचुनाव में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी की हार के साथ ही विधायक कैप्टन रणजीत की छवि भी प्रभावित हुई है। इससे पहले यह सीट स्वयं कैप्टन रणजीत के पास थी जिसे  उन्हें विधायक चुने जाने के बाद खाली करनी पड़ी। सोमवार को हुई मतगणना में  भाजपा समर्थित प्रवीण कुमार ने कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी प्यार  चंद को 41 मतों के अंतर से  हरा दिया।

Advertisements

कांग्रेस प्रत्याशी प्यारचंद को  1923 मत मिले जबकि भाजपा प्रत्याशी प्रवीण कुमार को 1964 वोट प्राप्त हुए  बागी कांग्रेसी  के रूप में आजाद उम्मीदवार सुभाष चंद को 1127 वोट प्राप्त हुए। भाजपा नेता राजेंद्र राणा ने कहा कि सुजानपुर में कांग्रेस जिला परिषद और नगर परिषद उपचुनावों में बुरी तरह हारी है। लोग कांग्रेस सरकार की दमनकारी और जन विरोधी नीतियों से नाराज है। जिला परिषद के नव निर्वाचित सदस्य प्रवीण कुमार ने सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए वह जिला परिषद  बजट से अधिक से अधिक धन सभी पंचायतों के लिए उपलब्ध करवाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here