
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। वी.वी.आर.आई., साधु आश्रम में पद्मभूषण स्व. डॉ. विश्वबन्धु जी की 127 वीं जयन्ती सोल्लास से मनाई गई। इस अवसर पर डॉ. अवनीश सूद, एस.एम.ओ. (रिटायर्ड) होशियारपुर मुख्य अतिथि एवं यजमान थे । संस्थान के संचालक प्रो. इन्द्रदत्त उनियाल जी सहित सभी विद्वद्-समाज तथा गणमान्य व्यक्तियों ने माल्यार्पण कर उनका सम्मान किया । इस अवसर पर सर्वप्रथम हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया । डॉ. रवीन्द्र कुमार बरमोला, साधु आश्रम, होशियारपुर ने मंच संचालन का कार्य किया ।

तदनन्तर समारोह में प्रो. (डॉ.) रेणु कपिला, सदस्य, वी.वी. आर.आई. कार्यकारिणी सभा ने डॉ अवनीश सूद जी का परिचय दिया एवं प्रो. रघवीर सिंह, प्रो. प्रेम लाल शर्मा व प्रो. प्रवीण सिंह राणा तथा डा. कन्हैया लाल पराशर ने आचार्य जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। अन्त में मंच संचालक ने समारोह में उपस्थित सभी मेहमानों तथा छात्र छात्राओं का धन्यवाद ज्ञापन किया ।










