
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शहर के भंगी पुल बांध पर माडल टाउन इलाके में पड़ती एक कबाड़ की दुकान के समीप गाड़ी की चपेट में आने से 45 वर्षिय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 45 वर्षिय भजन लाल उर्फ मंगा सिद्धू के रुप में हुई है। वह विवाहित था तथा उसका एक बच्चा था तथा उसकी बीबी गर्भवती है। वह घर का इकलौता बेटा था। हादसे की सूचना मिलते ही उसके परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गए थे तथा माडल टाउन इलाके में शोक की लहर दौड़ गई थी।

मंगा डेयरी का काम करता था और वह घर से दूध डालने के लिए निकला था। बताया जा रहा है कि कबाड़ की दुकान के समीप एक गाड़ी आकर रुकी और ड्राइवर द्वारा गाड़ी का दरवाजा खोलने दौरान पीछे से आ रहा मंगा उससे टकरा कर गिर गया और अन्य गाड़ी की चपेट में आ गया। जिससे उसकी कुछ ही देर में मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच कर बनती कार्यवाही शुरु कर दी थी।












