Sunday, October 25, 2026
Home Hoshiarpur महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की सादगी और ईमानदारी आज भी...

महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की सादगी और ईमानदारी आज भी हमारा मार्गदर्शन कर रही है: राजेश गुप्ता

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंति पर उन्हें श्रद्धासुमन भेंट करते हुए कहा कि उनकी ईमानदारी और सादगी आज भी हमारा मार्ग दर्शन कर रही है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने अपने आंदोलनों से देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अंग्रेजी हकूमत की जड़ें हिलाकर उन्हें देश से भागने के लिए विवश कर दिया था। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने अपना जीवन सादगी से जीते हुए उच्च मूल्य सिद्धांतों की पालना करने की प्रेरणा दी है। जिस पर चलकर ही देश को विकास की बुलंदियों पर ले जाया जा सकता है।

Advertisements

राजेश गुप्ता ने कहा कि महात्मा गांधी के त्याग और बलिदान के चलते ही उन्हें राष्ट्रपिता की संज्ञा दी गई है। इसी प्रकार लाल बहादुर शास्त्री जी का जीवन भी प्रेरणाओं से भरा हुआ है तथा ऐसे महानायकों की बदौलत ही हमारा देश विश्व में अलग पहचान रखता है। उन्होंने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि हम इनके दिन मना रहे हैं तथा उनकी जयंति पर उन्हें याद करके उनके सिद्धांतों और आदर्शों पर चलने का प्रण करते हैं। उन्होंने युवा पीढ़ी से अपील की कि वह इन नायकों की महान जीवनी से प्रेरणा लेकर देश और समाज की सेवा को समर्पित हों। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here