Friday, October 30, 2026
Home Latest पुणे में हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश, दो पायलट व इंजीनियर की मौत

पुणे में हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश, दो पायलट व इंजीनियर की मौत

महाराष्ट्र (द स्टैलर न्यूज़)। महाराष्ट्र के पुणे जिले में एक निजी हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने का समाचार प्राप्त हुआ है। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद हेलीकॉप्टर में आग लग गई। पुलिस और दमकल विभाग की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। पिंपरी चिंचवड़ के पुलिस आयुक्त विनय कुमार चौबे ने पुष्टि की कि हादसे में दो पायलट और एक इंजीनियर की मौत हुई है।

Advertisements

उन्होंने बताया, “हेलीकॉप्टर दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो चुकी है। हमारी टीम अग्निशमन विभाग के वाहनों के साथ घटनास्थल पर पहुंच गई है।” पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह हेलीकॉप्टर दिल्ली स्थित एक निजी विमान कंपनी का था। दुर्घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। फिलहाल जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here