Friday, October 23, 2026
Home Latest किराए पर मकान लेने के बहाने युवक ने बुजुर्ग को लूटा, मामला...

किराए पर मकान लेने के बहाने युवक ने बुजुर्ग को लूटा, मामला दर्ज़

हरियाणा (द स्टैलर न्यूज़)। हरियाणा के पलवल में मकान किराए पर लेने के बहाने घर में घुसे युवक ने बुजुर्ग दंपती को बेहोश कर उसके घर में चोरी कर फरार होने का समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी देते पीड़त बुजुर्ग ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ कृष्णा कॉलोनी में रहता है और दोनो पती-पत्नी घर थे। इसी दौरान एक युवक घर के अंदर आया और मकान किराये पर लेने की बात करने लगा, उन्होंने उसे बैठाकर एक कमरा किराये पर दे दिया और जिसका उसने पांच सौ रुपए एडवांस किराया भी दे दिया और इसी दौरान वे दोनों पती-पत्नी अचानक बेहोश हो गए।

Advertisements

उनके बेहोश होने पर आरोपी युवक उनके गले से सोने की चैन व अंगूठी और उसकी पत्नी मालती देवी की दो सोने की चूड़ी, तीन अंगूठी व दो कानों के कुंडल लूट कर ले गया। जब उन्हें कुछ देर बाद होश आया, तो उन्होने देखा की जो समान उन्होने पहना था वो सामान उनके पास नहीं है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज़ कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here