
पानीपत (द स्टैलर न्यूज़)। पानीपत के बापौली की यमुना नदी पर स्नान करने गई स्कूटी सवार दो महिलाओं को अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मारने का समाचार प्राप्त हुआ है। हादसे दौरान 1 महिला की मौत हो गई, जबकि 1 महिला गंभीर रुप से घायल हो गई। बताया जा रहा है कि कविता और मुकेश गांव से स्कूटी पर सवार होकर यमुना नदी में स्नान करने सनौली गई थी और इस दौरान अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी और दोनों सड़क पर गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई।

राहगीरों ने तुरंत उन दोनों को अस्पताल पहुंचा दिया और डाक्टरों ने बताया कि कविता की मौत हो चुकी है, जबकि मुकेश की हालत स्थिर बनी हुई है। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।












