Sunday, October 18, 2026
Home Himachal शिवा बदार में मालवाहक जीप हुई दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत   

शिवा बदार में मालवाहक जीप हुई दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत   

हिमाचल प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। हिमाचल प्रदेश के मंडी में शिवा बदार सड़क मार्ग पर न्यूल के पास एक मालवाहक जीप दुर्घटनाग्रस्त होने का समाचार प्राप्त हुआ है। हादसे दौरान जीप चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मुतक की पहचान ठाकुर दास उम्र 35 वर्ष के रूप में हुई है।

Advertisements

बताया जा रहा है कि ठाकुर दास मंडी सरोआ में सामान छोड़कर वापस घर लौट रहा था और जैसे ही वह जीप लेकर घर के समीप पहुंचा तो अचानक जीप अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई, जिसके चलते ठाकुर दास की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल मंडी भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here