
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट-पलक। होशियारपुर के गांव कांटिया में गतरात्रि कुछ मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने एक घर पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। यह सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। जानकारी देते हुए जसप्रीत पुत्र कुलविंदर कुमार निवासी गांव कांटिया ने बताया कि वह जेसीवी मशीन चलाने का काम करता है और करीब 2 दिन पहले किसी के साथ मामूली तकरार हो गई थी। जिसके कारण हमलवारों ने इस घटना को अंजाम दिया गया है।

उन्होंने बताया कि हमलावरों ने करीब 4 राउंड फायर किए। जिसमें एक गोली गेट पर लगी। उन्होंने बताया कि गनीमत रही कि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि कैमरे में कैद कुछ नौजवानों की पहचान कर ली गई है और कुछ नौजवान अज्ञात है। सूचना मिलते ही थाना हरियाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और कार्रवाई शुरू कर दी गई थी। पीड़ित परिवार ने प्रशाशन से इंसाफ की गुहार लगाई है।












