Wednesday, October 21, 2026
Home Hoshiarpur सरकारी कॉलेज में किया गया ’’पुनर्जन्म भी होता है?’’ किताब का रिव्यु

सरकारी कॉलेज में किया गया ’’पुनर्जन्म भी होता है?’’ किताब का रिव्यु

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सरकारी निर्देशों के अनुसार कॉलेज में पढ़ाने वाले अध्यापकों में किताबों के प्रति रूझान बढ़ाने के लिये कुछ समय लाईब्रेरी में किताबें पढ़ने के लिये ज़रूरी किया है। इसका मकसद अपने विषय के इलावा दूसरे विषयों की किताबें पढ़कर उनका रिव्यु करना तथ विद्यार्थियों के साथ विचार सांझे करना हर एक के लिए लाज़मी है। सरकारी कॉलेज के प्रिंसीपल अनीता सागर जी की अध्यक्षता में वाईस प्रिंसीपल तथा हिन्दी विभाग के मुखी प्रो. विजय कुमार ने डा. एल.पी. मेहरोतरा की लिखी हुई किताब ’’पुनर्जन्म भी होता है’’ का रिवियू किया गया। इस किताब में लेखक की ओर से पुनर्जन्म के अतीत के बारे में जानकारी दी गई हैं कि पुनर जन्म के बारे में जानकारी हमें पुराने धार्मिक साहित्य में से मिलती है तथा इस परंपरा को आज के समय में भी देखा जा सकता है।

Advertisements

प्रो. विजय कुमार ने किताब के बारे में अपनी जानकारी पेश करते हुये विद्यार्थियों को बताया कि अपने जीवन में ऐसे अच्छे काम करने चाहिये जिससे हमारा यह जीवन भी खुशहाल बन सके तथा अगला मिलने वाला जीवन भी हमें सुखों से भरा हुआ तथा तन्दरूस्त मिल सके। उन्होंने कहा कि यह जीवन लम्बे समय से मानव को मिल रहा है तथा मिलता रहेगा। जिसमें आत्मा हमेशा ज़िन्दा रहती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here