
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट-पलक। होशियारपुर में एक भीषण हादसा होने का समाचार प्राप्त हुआ है। जहां टैम्पो ट्रैवल और ट्रैक्टर-ट्राली में टक्कर हो गई। इस हादसे में टैम्पो ट्रैवल सवार 2 लोगों की मौत गई, जबकि 3 गंभीर घायल बताए जा रहे है। जिन्हें इलाज के लिए होशियारपुर का सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। जानकारी के अनुसार यह हादसा होशियारपुर की तरफ से जा रही लकड़ियों से भरी टैक्टर-ट्राली और जम्मू की तरफ से आ रही टैम्पो-ट्रैवल के बीच हुआ।

बताया जा रहा है कि भजन गायक भूपिंदर बबल की टीम मां वैष्णो देवी जी से जागरण करके वापिस आ रही थी और जब वह बागपुर नजदीक पहुंचे तो सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्राली के साथ टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि ट्रैवल में कुल 12 लोग सवार थे। जानकारी देते हुए ट्रैक्टर सवार व्यक्ति ने बताया कि सामने से आ रही तेज रफ्तार टैम्पो-ट्रैवल के ओवरटेक करने कारण यह हादसा हुआ है। सूचना मिलते ही थाना हरियाना के पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे और मामले की जांच शुरू कर दी थी।












