
मध्य प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। मध्य प्रदेश के एक होटल में पार्टी कर रहे युवक पर गोलीबारी करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि तारा सिंह यादव अपने 3 दोस्तों के साथ शिवपुरी के एक होटल में पार्टी कर रहा था। इस दौरान कुछ लोग आए और उन्होंने फायरिंग करनी शुरू कर दी और फायरिंग दौरान तारा के पैर पर गोली लग गई।

जानकारी मुताबिक हमलाबर विशाल यादव, मुन्ना यादव और ब्रह्मा यादव से तारा की पुरानी रंजिश थी इस कारण उन्होंने उस पर फायरिंग की, फायरिंग करने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।












