
लुधियाना (द स्टैलर न्यूज़)। लुधियाना के महानगर में एक घर में भयानक आग लगने का समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी देते पीड़ित जगदीश लाल ने बताया कि देर रात अचानक घर में लगे इनवर्टर से शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लग गई और देखते ही देखते आग पूरे घर में फैल गई और घर में रखा सारा सामान आग की चपेट में आ गया।

जगदीश ने बताया कि आग लगने के कारण उनका लाखों का नुकसान हो गया। आग लगने की सूचना तुरंत पुलिस वह फायर ब्रिगेड को दी गई। मौके पर पहुंचकर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल आग के कारण जानी नुकसान से बचाव रहा।











