
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा संचालित युवा मंडल होशियारपुर के संयोजक योगाचार्य तुलसीराम साहू एवं गुंजा साहू द्वारा तीन संस्कार साल चलाए जा रहे हैं। पहला सुभाष नगर दूसरा है सलवाड़ा तीसरा बंजारा बाग होशियारपुर इस संस्कार शाला में हर प्रकार के संस्कार सिखाए जाते हैं। बच्चों को जीवन जीने की कला के साथ योग के द्वारा अपने आप को स्वस्थ कैसे रख सकते हैं। इस प्रकार की कलाएं भी सिखाई जाती है इसी संस्कारशाला का मूल उद्देश्य है बच्चों को सुसंस्कारी बनाना और यह संस्कारशाला जो की बिल्कुल निशुल्क है। गायत्री परिवार के द्वारा चलाए जा रहे हैं इसमें कोई प्रकार के चार्ज नहीं लगता है जो कोई भी अपने आस पड़ोस में संस्कारशाला चलाना चाहते हैं।

वह हमारे गायत्री परिवार से युवा मंडल से संपर्क कर सकते हैं। इस प्रकार की संस्कारशाला हमारे भारत में कई हजारों संस्कारशाला गायत्री परिवार के द्वारा चलाए जा रहे हैं उसी का एक स्वरूप होशियारपुर पंजाब में भी चलाये जा रहे हैं और आप सभी से अपील है मेरा की जो भी अगर यह संस्कारशाला अपने आस-पड़ोस मोहल्ले में चलना चाहते हैं तो संपर्क कर सकते हैं। केवल यह संस्कारशाला केवल रविवार को ही लगती है हफ्ते में एक दिन चलते हैं बच्चों के लिए एक से डेढ़ घंटे का क्लास होता है। जिसमें हर तरह के कला भी सिखाते हैं महापुरुषों के जीवनी परिचय के बारे में सीखते हैं महापुरुष के जीवन से हमें क्या सीख मिलती है बड़े आदर्श के बारे में उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतरने के लिए हर तरह के हम विचारधाराओं को बच्चों के अंदर उनके व्यवहार में उतारने का आचरण में उतारने का प्रयास करवाते हैं। जिससे हमारे देश के भविष्य बच्चे जो हैं आगे बढ़कर के अच्छे कार्य करेंगे भारत देश भारतवर्ष और भारत माता का नाम ऊंचा होगा इसलिए हम इस संस्कारशाला को चलते हैं और अगर कोई भी चलना चाहते हैं तो हमारे से संपर्क कर सकते हैं यह बिल्कुल निशुल्क है।












