
नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। जापान की सत्तारूढ़ पार्टी के मुख्यालय में एक व्यक्ति द्वारा कई बम फेंके गए, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। यह जानकारी जापानी मीडिया द्वारा दी गई है। इस हमले में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

टोक्यो पुलिस ने इस घटना के संबंध में टिप्पणी करने से इन्कार कर दिया और कहा कि मामले की जांच अभी जारी है। बताया गया कि आरोपी ने अपनी कार को पास की बाड़ में घुसा दिया था। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हमले के पीछे उसका मकसद क्या था। हमले के संबंध में पार्टी ने भी टिप्पणी करने से इन्कार कर दिया। फिलहाल मामले की जांच जारी है।












