Friday, October 23, 2026
Home Hoshiarpur शहीद भगत सिंह सेना ने डा. रवजोत को मंत्री बनने पर दी...

शहीद भगत सिंह सेना ने डा. रवजोत को मंत्री बनने पर दी बधाई

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शहीद भगत सिंह सेना ने जिला प्रधान परमिंदर सागर के नेतृत्व में पंजाब के नये बने कैबिनेट मंत्री डा. रवजोत को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर सेना के विभिन्न गांवों के सदस्यों ने डा. रवजोत जी के साथ मुलाकात की।

Advertisements

सागर ने बताया कि उन्हे पंजाब सरकार तथा मुख्यमंत्री भगवंत मान जी पर पूरा भरोसा था कि वे डा. रवजोत जी को मंत्रीमंडल में शामिल करेंगे, सेना कई बार यह आवाज़ भी उठा चुकी थी, डाक्टर जी ने शहीद भगत सिंह सेना के चेयरमैन बन कर लगातार 15 वर्ष तक समाज सेवा के कार्य किये हैं। आज यह सब कुछ उन अच्छे कर्मों का की परिणाम है। सागर ने बताया कि मंत्री जी से कुछ दिन बाद दौबारा मिलने का समय ले कर होशियारपुर की कुछ समस्याओं के बारे में बातचीत की जायेगी। इस अवसर पर बिट्टू आदमवाल, नरेश कुमार बिल्ला, राजिंदर राजू, मोहित राजू, राजू बरोटी, रम्मी होशियारपुर, तरसेम बल्लू, तिलक राज, जसविंदर साहरी, बलविंदर कज्ला आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here