
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सरकारी एलीमेंट्री स्कूल जलालपुर में आज पेरेंट्स-टीचर मीट (PTM) का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों की शैक्षिक प्रगति का आकलन करना और माता-पिता को उनके विकास से अवगत कराना था। इस अवसर पर स्कूल की हेड टीचर राजविंदर कौर ने विशेष रूप से अभिभावकों को संबोधित करते हुए बच्चों की पढ़ाई में अभिभावकों की भागीदारी की महत्ता पर जोर दिया। कार्यक्रम में शिक्षक गुरमीत सिंह और प्रवीन कुमारी भी मौजूद रहे। उन्होंने कक्षावार बच्चों के प्रदर्शन पर विस्तार से चर्चा की और अभिभावकों को जरूरी सलाह दी। शिक्षकों ने बच्चों की उपस्थिति और समय पर होमवर्क पूरा करने की आदत को बढ़ावा देने के लिए माता-पिता से सहयोग की अपील की।इस दौरान कई अभिभावकों ने भी अपने विचार साझा किए और बच्चों की पढ़ाई से संबंधित सवाल पूछे।

शिक्षकों ने व्यक्तिगत तौर पर प्रत्येक बच्चे के प्रदर्शन पर फीडबैक दिया और आने वाले महीनों में सुधार के लिए रणनीतियां सुझाईं। दौरान शिक्षकों ने यह भी बताया कि स्कूल में अब अतिरिक्त पाठ्यक्रम गतिविधियों पर भी ध्यान दिया जा रहा है, ताकि बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके। अभिभावकों ने इस पहल की सराहना की और स्कूल के प्रयासों की प्रशंसा की। अंत में हेड टीचर राजविंदर कौर ने सभी अभिभावकों का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम बच्चों की शिक्षा को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने भविष्य में भी इसी तरह की बैठकों में सक्रिय भागीदारी की उम्मीद जताई।












