Wednesday, October 21, 2026
Home Latest आतंकियों ने सेना के वाहन पर किया हमला, 2 जवानों और 2...

आतंकियों ने सेना के वाहन पर किया हमला, 2 जवानों और 2 पोर्टरों की मौ-त

जम्मू-कश्मीर (द स्टैलर न्यूज़)। उत्तरी कश्मीर में उड़ी सेक्टर के अंतर्गत गुलमर्ग में आतंकियों ने सेना के वाहन पर हमला कर दिया। जिसमें सेना के दो जवान शहीद हो गए और दो पोर्टरों की भी मौत हो गई। इस घटना में तीन अन्य जवान घायल हुए हैं। हमले के बाद पूरे इलाके को घेरकर सुरक्षा बलों ने दहशतगर्दों की तलाश शुरू कर दी है।  बारामुला पुलिस ने एक बयान में कहा है कि बोटापथरी में आतंकवादियों और सेना के बीच फायरिंग की घटना हुई है।

Advertisements

बताया जा रहा है कि बोटापथरी में आतंकवादियों ने सैनिकों के वाहन पर अंधाधुंध गोलीबारी की। अचानक हुई गोलीबारी में चालक ने संतुलन खो दिया और वाहन गहरी खाई में गिर गया। हमले में घायल सात लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से दो सैन्य जवान व दो पोर्टर की मौत हो गई। तीन अन्य जवानों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here