
लुधियाना (द स्टैलर न्यूज़)। लुधियाना में बिजली के ट्रांसफार्मर से चिंगारी गिरने के कारण कपड़ों से भरे कंटेनर को आग लगने का समाचार प्राप्त हुआ है। इस दौरान गाड़ी में पड़ा लाखों का माल जलकर राख हो गया।

जानकारी देते ड्राइवर अशोक कुमार ने बताया कि वह सुबह करीब 4 बजे शिवपुरी इलाके की फैक्ट्री से रेडीमेड जैकेट और सर्दी का माल भरकर ट्रांसपोर्ट नगर जा रहा था और जब वह शिवपुरी इलाके पहुंचे तो इलाके में लगे ट्रांसफार्मर पर बिजली की तार से आग की चिंगारी आकर कंटेनर में गिर गई और आग की चिंगारी गिरने से गाड़ी में पड़ा लाखों का माल जलकर राख हो गया और गाड़ी भी बुरी तरह से जल गई।












