Saturday, October 31, 2026
Home Latest प्रधानमंत्री ने ग्रीस के पीएम से बात की

प्रधानमंत्री ने ग्रीस के पीएम से बात की

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ग्रीस के प्रधानमंत्री महामहिम किरियाकोस मित्सोटाकिस की ओर से एक टेलीफोन कॉल प्राप्त हुई।

Advertisements

प्रधानमंत्री मित्सोटाकिस ने भारत के आम चुनाव में दोबारा निर्वाचित होने पर प्रधानमंत्री मोदी को हार्दिक बधाई दी।

दोनों नेताओं ने हाल के उच्चस्तरीय आदान-प्रदान के माध्यम से द्विपक्षीय संबंधों में आई गति की सराहना की तथा भारत-ग्रीस रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के प्रति अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराई।

दोनों नेताओं ने इस वर्ष की शुरुआत में प्रधानमंत्री मित्सोटाकिस की भारत यात्रा के बाद व्यापार, रक्षा, नौवहन और कनेक्टिविटी सहित द्विपक्षीय सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों में हुई प्रगति की समीक्षा की।

दोनों नेताओं ने आईएमईईसी और पश्चिम एशिया के घटनाक्रमों सहित विभिन्न क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।

दोनों नेता एक-दूसरे के संपर्क में बने रहने पर सहमत हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here