Thursday, October 29, 2026
Home Latest ऑटो और डीसीएम में जोरदार टक्कर, 10 की मौ-त, 4 घायल

ऑटो और डीसीएम में जोरदार टक्कर, 10 की मौ-त, 4 घायल

उत्तर प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में हुए भीषण सड़क हादसा होने की सूचना प्राप्त हुई है। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। हादसे में चार लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। मिली जानकारी के मुताबक बिलग्राम थाना क्षेत्र के कटरा बिल्हौर हाईवे पर ग्राम रोशनपुर के पास ऑटो और डीसीएम की जोरदार टक्कर हो गई। हरदोई के पुलिस अधीक्षक (एसपी) नीरज कुमार जादौन ने बताया कि मृतकों में 6 महिलाएं शामिल हैं।

Advertisements

इसके अलावा मृतकों में तीन बच्चे और एक पुरुष भी शामिल हैं। घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक मोटरसाइकल को बचाने के चक्कर में यह टक्कर हुई। एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि डीसीएम को कब्जे में लिया गया है और ऑटो चालक की पहचान की जा रही है। फिलहाल पुलिस की ओर से मामले की जांच जारी है और आरोपी की तलाश जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here