Sunday, October 18, 2026
Home Hoshiarpur फलाही गौशाला महातीर्थ में योगदान के लिए आगे आएं गऊभक्तः लक्ष्मी नारायण

फलाही गौशाला महातीर्थ में योगदान के लिए आगे आएं गऊभक्तः लक्ष्मी नारायण

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री गोविंद गौ रक्षा समिति होशियारपुर की तरफ से श्री गोविंद गौऊशाला महातीर्थ फ्लाई में गोपाष्टमी उत्सव बड़े धूमधाम व श्रद्धापूर्वक मनाया गया। जानकारी देते हुए प्रधान सेवादार लक्ष्मी नारायण शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर सुबह हवन यज्ञ करवाया गया। जिसके बाद संकीर्तन व भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों ने गऊ पूजन करके गऊ माता का आशीर्वाद प्राप्त किया।  

Advertisements

लक्ष्मी नारायण ने लोगों से अपील की है कि न केवल शहर की गऊशाला बल्कि फलाही में स्थित इस महातीर्थ में भी अपना सहयोग दें। इस मौके पर सेठ रोहताश जैन, अजय जैन व गौशाला में कार्यरत सेवादार भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here