बुशु प्रतियोगिता में होशियारपुर ने 6 स्वर्ण और 2 रजत पदक जीते

bussu-5वीं बुशु प्रतियोगिता बाबा बूटा कम्युनिटी हाल टांडा में हुई आयोजित-
होशियारपुर। टांडा के बाबा बूटा कम्युनिटी हाल में 5वीं बुशु प्रतियोगिता का आयोजन होशियारपुर बुशु एसोसिएशन की तरफ से किया गया। प्रतियोगिता में होशियारपुर शहर की टीम के 10 खिलाडिय़ों ने भाग लेकर खेल कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण व 2 रजत पदक हासिल करके शहर का नाम रोशन किया। इस संबंधी जानकारी देते हुए कोच पवन कुमार सैनी व मनोज कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में सब जूनियर वर्ग में 52 किलोग्राम वर्ग में आदेश प्रताप ने स्वर्ण, जूनियर वर्ग में 56 किलोग्राम भार वर्ग में साहिल कुमार ने स्वर्ण व प्रतियूश भाटिया ने रजत पदक हासिल किया। इसी प्रकार सीनियर वर्ग में 67 किलोग्राम भार वर्ग में करण हंस नन्नू ने स्वर्ण, 75 किलोग्राम में रजत शिव कुमार एन.डी. ने स्वर्ण व 67 किलोग्राम में करण हंस ने रजत पदक जीता। इनके अलावा मनदीप व लविश ने भी प्रतियोगिता में भाग लिया। लड़कियों के मुकाबलों में डविडा अहिराणा की प्रीति ने 50 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण व 60 किलोग्राम में चब्बेवाल की हरदीप ने स्वर्ण पदक जीता। पवन सैनी व मनोज कुमार ने बताया कि खिलाडिय़ों के खेल कौशल को देखकर सभी ने उनकी सराहना की। इस मौके पर विशेष तौर से उपस्थित हुए सहायक फूड सप्लाई अधिकारी अमित भट्टी ने इस जीत का श्रेय कोच को देते हुए खिलाडिय़ों को बधाई दी। उन्होंने खिलाडिय़ों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here