Thursday, October 15, 2026
Home Education बच्चों को डेंगू से बचाव और सावधानियों की दी जानकारी

बच्चों को डेंगू से बचाव और सावधानियों की दी जानकारी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल अज्जोवाल मे प्रिंसिपल रविंद्र कौर के मार्गदर्शन में लेक्चरर अनु आनंद व उपेंद्र सिंह की अध्यक्षता में डेंगू के बारे में बच्चों को जागरूक करने के लिए एक सेमिनार करवाया गया| इस मौके पर अंजू सिंह तथा सुकृति कश्यप मुख्य वक्ता के तहत पर शामिल हुई|

Advertisements

इस मौके पर उन्होंने कहा कि भारत में हर साल डेंगू के मरीजों की संख्या में वृद्धि हो रही है और इनमें से कुछ की तो मृत्यु तक हो जाती है। डेंगू के बुखार को हड्डी तोड़ बुखार के नाम से भी जाना जाता है जो स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक होता है। एडीज एजिप्टी मच्छर के द्वारा संचारित होने वाला यह बुखार कभी-कभी घातक भी सिद्ध होता है| उन्होंने कहा कि शरीर पर पड़ने वाले लाल निशान जो थोड़े समय बाद ठीक होने के बाद पुनः वापस भी आ जाते हैं, बहुत तेज़ सिर दर्द, आँखों के पीछे दर्द, उल्टी आना और चक्कर महसूस होना इसके लक्षण माने जाते हैं|

इससे बचाव की जानकारी देते हुए कुलविंदर कौर व अर्चना ने कहा कि हमें अपने रहने की जगह और उसके आस पास के इलाकों में सम्पूर्ण स्वच्छता का ध्यान रखना चाहिए। किसी जगह पर रुके हुए पानी में मच्छर पनप सकते हैं और इसी से डेंगू भी फैल सकता है। जिन बर्तनों का लंबे समय तक इस्तेमाल नहीं होना हो उनमें रखे हुए पानी को नियमित रूप से बदलते रहें । गमलों के पानी को हर हफ्ते बदलते रहें। मच्छरों से बचाव के लिए सबसे पहले तो जब भी आप घर से बाहर जाएँ मच्छर से बचाव वाली क्रीम का उपयोग करें और सोने से पहले मच्छरदानी को अच्छी तरह से सेट कर लें। किसी भी जगह पर पानी न खड़ा रहने दे| छत पर रखें खाली बर्तनों, टायरों आदि में भरा हुआ पानी भी निकाल दें| फोटो कैप्शन:  सेमिनार में भाग लेते लेक्चरर अनु आनंद, उपेंद्र सिंह, अंजू सिंह ,कुलविंदर कौर, सुकृति कश्यप व अन्य।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here