
किश्तवाड़ (द स्टैलर न्यूज़)। किश्तवाड़ जिले के सुदूर जंगल में छिपे आतंकियों के साथ मुठभेड़ में सेना के नायब सूबेदार (जेसीओ) राकेश कुमार शहीद हो गए, जबकि तीन अन्य जवान घायल हैं। इलाके में तीन से चार आतंकी छुपे होने की आशंका है। अधिकारियों के अनुसार, कोंतवाड़ा के जंगलों में दो ग्राम रक्षा गार्डों की हत्या के बाद सुरक्षाबल इलाके में तलाशी अभियान चला रहे हैं।

सोमवार को सुबह करीब 11 बजे केशवान के जंगल में उन्हें संदिग्ध गतिविधियां नजर आईं। आतंकी नजर आने पर जवानों ने उन्हें ललकारा तो दोनों तरफ से गोलीबारी शुरू हो गई। गोलीबारी में एक नायब सूबेदार व तीन जवान घायल हो गए। फिलहाल सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है।











