Thursday, October 22, 2026
Home Himachal प्राथमिक स्कूली स्तर पर बच्चों में खेलों के प्रति रुचि पैदा करना...

प्राथमिक स्कूली स्तर पर बच्चों में खेलों के प्रति रुचि पैदा करना वर्तमान की जरूरत: डा. पुष्पेंद्र

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट-रजनीश शर्मा। प्राथमिक शिक्षा की खंड स्तरीय खेलों का आयोजन गवर्नमेंट हाई स्कूल शासन में आयोजित किया गया। जिस में डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा ने मुख्यातिथि के रुप में शिरकत की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के पहुंचने पर खंड प्राथमिक शिक्षा अधिकारी व स्थानीय स्कूल मुख्याध्यापिका ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। उसके बाद ध्वजारोहण कर डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा ने बच्चों द्वारा मार्च पास्ट की सलामी ली और खेलों के शुरुआत की घोषणा की। इस अवसर पर बोलते हुए डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा ने कहा कि प्राथमिक स्तर पर खेलों को ज्यादा से ज्यादा बढ़ावा मिलना चाहिए और साल के अंदर प्राइमरी स्कूल तक के बच्चों की खेलें दो बार होनी चाहिए क्योंकि आजकल के इस टेक्नोलॉजी के युग में धीरे-धीरे बच्चे आउटडोर गेम्स से विमुख होते जा रहे हैं। और प्राइमरी लेवल ही है जहां पर हम बच्चों में खेलों के प्रति रुचि पैदा कर सकते हैं ताकि वह शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहे।

Advertisements

इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा भी मांग रखी गई कि प्राथमिक स्कूलों के बच्चों की खेलें दो दिन की बजाय 4 दिन की होनी चाहिए ताकि इन छोटे बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का पर्याप्त मौका मिल सके। इन मांगों के लिए मुख्य अतिथि डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा ने कहा कि वह इस लिए उनके साथ माननीय मुख्यमंत्री के पास चलकर पक्ष रखेंगे क्योंकि माननीय मुख्यमंत्री भी प्राथमिक स्कूलों में बच्चों के विकास के लिए चिंतित हैं और इस लिए उन्होंने पहली कक्षा से ही अंग्रेजी मीडियम व उनकी मनपसंद की यूनिफॉर्म शुरू करने के आदेश दिए हैं। और यही कारण है के 1086 जे बी टी अध्यापकों की भर्ती कर के प्रदेश सरकार ने अपनी प्रतिबद्धता को जताया है। इस अवसर पर उनके साथ पूर्व बीडीसी सिकंदर, ग्राम पंचायत शासन प्रधान अंजना धीमान डॉक्टर हर्ष, कप्तान विक्रम, नितिन पटियाल वी अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here