Sunday, October 18, 2026
Home Latest बस और डंपर की टक्कर में 24 से अधिक यात्री घायल

बस और डंपर की टक्कर में 24 से अधिक यात्री घायल

मध्य प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। मध्य प्रदेश के डबरा में यात्रियों से भरी बस और डंपर में जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बस में बैठे 24 से अधिक लोग घायल हो गए। घायल हुए सभी बस यात्रियों का डबरा के सिविल अस्पताल में इलाज जारी है।

Advertisements

जानकारी के मुताबिक, बस डबरा से ग्वालियर की ओर जा रही थी तभी डबरा सिटी थाना के NH-44 अर्रु तिराहे पर सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। यात्रियों का कहना है कि हादसा बस ड्राइवर की लापरवाही से हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here