Monday, November 2, 2026
Home National DRI ने मुंबई हवाई अड्डे पर 3496 ग्राम कोकीन के साथ संदिग्ध...

DRI ने मुंबई हवाई अड्डे पर 3496 ग्राम कोकीन के साथ संदिग्ध को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। एक बड़ी कार्रवाई में, राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने 22 नवंबर, 2024 को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सिएरा लियोन से आने वाले एक लाइबेरिया के नागरिक को पकड़ा। यात्री के ट्रॉली बैग की जांच के दौरान, डीआरआई अधिकारियों ने पाया कि वह असामान्य रूप से भारी था। गहन जांच के दौरान उसमें दो पैकेट मिले, जिनमें एक सफेद पाउडर जैसा पदार्थ था।

Advertisements

उसे ट्रॉली बैग के नकली तली में बड़ी चालाकी से छिपाया गया था। क्षेत्रीय स्तर पर परीक्षणों से पुष्टि हुई कि यह पदार्थ कोकीन था, जिसका कुल वजन 3,496 ग्राम था, जिसका अवैध बाजार में अनुमानित मूल्य लगभग 34.96 करोड़ रुपये है। उस यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। डीआरआई नशीले पदार्थों की तस्करी के सिंडिकेट को खत्म करने और हमारे नागरिकों को नशीले पदार्थों के खतरे से सुरक्षित रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here