Wednesday, October 21, 2026
Home Crime ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, उक्रांद नेता सहित 3 की मौ-त

ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, उक्रांद नेता सहित 3 की मौ-त

उत्तराखंड (द स्टैलर न्यूज़)। उत्तराखंड के ऋषिकेश में एक ट्रक ने कई वाहनों को टक्कर मारी। जिसमें उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष त्रिवेंद्र सिंह पंवार समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जानकारी देते हुए उप-निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि वे लोग भाजपा के एक स्थानीय नेता के बेटे के शादी समारोह में हिस्सा लेने के बाद एक रिजॉर्ट से बाहर आ रहे थे और कार में बैठने वाले थे तो इसी दौरान नटराज चौक के पास ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी।

Advertisements

उन्होंने बताया कि पुल पर चढ़ते समय गति अधिक होने के कारण ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े वाहनों से जा टकराया और तीन लोगों को भी अपनी चपेट में ले लिया जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए और इलाज दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here