Tuesday, October 13, 2026
Home Himachal हमीरपुर पुलिस कर्मियों के लिए कानून संशोधनों पर कार्यशाला

हमीरपुर पुलिस कर्मियों के लिए कानून संशोधनों पर कार्यशाला

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। हमीरपुर में सेंट्रल रेंज के पुलिस कर्मियों के लिए भारतीय न्यायिक संहिता 2023 के संशोधित अधिनियमों पर एक विशेष कार्यशाला शुरू हुई। अतिरिक्त जिला न्यायवादी पंकज दीवान ने पुलिस कर्मियों को भारतीय न्याय सहिंता, न्याय सुरक्षा संहिता और साक्ष्य अधिनियम में हुए नए संशोधनों की जानकारी दी। उन्होंने इन संशोधनों के व्यावहारिक उपयोग और प्रभाव पर प्रकाश डाला।

Advertisements

यह कार्यशाला शनिवार तक चलेगी, जिसमें पुलिस कर्मियों को कानूनों के सही अनुप्रयोग और पालन के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य पुलिस की विधिक समझ को मजबूत बनाना और न्याय व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here