Friday, October 23, 2026
Home Hoshiarpur औरतों के साथ डिप्पू होल्डर का व्यवहार ठीक नहीं: बाली

औरतों के साथ डिप्पू होल्डर का व्यवहार ठीक नहीं: बाली

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। मुहल्ला नीलकंठ निवासियों ने जि़ला संघर्ष कमेटी के अध्यक्ष कर्मवीर बाली को आप बीती सुनाते हुए कहा कि गरीब जनता को पंजाब सरकार द्वारा नीले कार्ड होल्डरों को जो कनक दी जाती है उसे लेने के लिए डिप्पू होल्डर बहुत परेशान कर रहा है। औरतों के साथ डिप्पू होल्डर का व्यवहार ठीक नही है। पर्ची काटने के बाद भी कनक नहीं दी जा रही, जिसे काटे हुए 6 महीने बीत गये हैं।

Advertisements

जब दूसरी पर्ची कटवाने के लिए लाईन में खड़े होते हैं तो पर्ची कटवाने वालों के सामने ऊँची आवाज़ में कहा जाता है ’’ऐ शंकरी तैनू कनक नहीं देनी ते न ही पर्ची देनी है’’ जा जित्थे मजऱ्ी शिकायत कर दे। बेचारी विधवा अपना सा मुंह लेकर जाने को मजबूर हो जाती है। डिप्पू की 15 किलो कनक को जब दूसरी जगह तोला जाता है तो कभी 13 किलो तो कभी उससे भी कम निकलती है। कर्मवीर बाली ने कहा कि इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। ऐसे आदमी का डिप्पू कैंसल करके किसी अच्छे आदमी को डिप्पू दिया जाये। इस सम्बन्ध में फूड सप्लाई के उच्च अधिकारियों से जल्द मिलकर डिप्पू कैंसल की मांग की जायेगी। इस अवसर पर शंकरी देवी, रेखा, सपना, कृष्णा आदि शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here