
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। 68वी में अंतर जिला स्कूल खेल प्रतियोगिता जो कि मोहाली में आयोजित की गई में चौधरी बलबीर सिंह पब्लिक स्कूल के सातवीं कक्षा के छात्र उदय रतन ने तैराकी प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया। स्कूल के प्रिंसिपल आसापुर सिंह बेदी द्वारा उदय रतन को स्कूल में सम्मानित किया गया।

डीएवी कालेज मैनेजिंग कमेटी के अध्यक्ष डॉ अनूप कुमार तथा चौधरी बलबीर सिंह पब्लिक स्कूल के मैनेजर डॉक्टर अरविंद कुमार तथा सचिव डीएल आनंद ने छात्र को शुभकामनाएं दी।











