Monday, October 12, 2026
Home Hoshiarpur कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल ने जिला रेड क्रॉस सोसायटी को दिया  2,51,000 का योगदान

कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल ने जिला रेड क्रॉस सोसायटी को दिया  2,51,000 का योगदान

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल दसूहा ने समाज सेवा में एक उल्लेखनीय कदम उठाते हुए जिला रेड क्रॉस सोसायटी  होशियारपुर को 2,51,000 रुपए का सहयोग दिया है। स्कूल के चेयरमैन संजीव वासल और उनके पुत्र राघव वासल ने व्यक्तिगत रूप से  2,51,000 रुपए का चेक डिप्टी कमिश्नर-कम-अध्यक्ष जिला रेड क्रॉस सोसायटी होशियारपुर को सौंपा। इस राशि को डिप्टी कमिश्नर की ओर से रेड क्रॉस मेडिकल रिलीफ फंड के लिए जारी किया गया। सचिव रेड क्रास सोसायटी मंगेश सूद ने बताया कि बाल दिवस के अवसर पर कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल दसूहा की ओर से एक चैरिटी शो का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छात्रों ने खाने-पीने की चीज़ों, खेल और किताबों के स्टॉल लगाए। कार्यक्रम के दौरान छात्रों और स्कूल प्रबंधन ने कपड़े, स्टेशनरी और खिलौनों का संग्रह किया, जिन्हें रेड क्रॉस सोसायटी को दिया गया।

Advertisements

डिप्टी कमिश्नर ने सचिव रेड क्रास सोसायटी मंगेश सूद को स्कूल के छात्रों द्वारा एकत्रित किए गए कपड़े, खिलौने और स्टेशनरी सामग्री को रेड क्रॉस कैंप के माध्यम से जरूरतमंदों तक पहुंचाने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल दसूहा की पूरी प्रबंधन टीम की सराहना करते हुए कहा कि वे न केवल छात्रों को शैक्षणिक और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में प्रशिक्षित कर रहे हैं, बल्कि उनमें समाज सेवा और दया जैसे गुण भी विकसित कर रहे हैं। उन्होंने छात्रों की सहानुभूति और समाज सेवा की भावना की भी प्रशंसा की। डिप्टी कमिश्नर ने जिले के अन्य स्कूलों से भी आग्रह किया कि वे भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करें, ताकि बच्चों में समाज सेवा के गुणों का विकास हो और वे जिम्मेदार नागरिक बन सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here