Sunday, November 1, 2026
Home Latest पीएम ने देश के प्रथम राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद को...

पीएम ने देश के प्रथम राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के प्रथम राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने भारतीय लोकतंत्र की मजबूत आधारशिला रखने में डॉ. प्रसाद जी के अमूल्य योगदान की सराहना की।

Advertisements

एक्स पर अपनी एक पोस्ट श्री मोदी ने लिखा :

“देश के प्रथम राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद जी को उनकी जन्म-जयंती पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि। संविधान सभा के अध्यक्ष के रूप में भारतीय लोकतंत्र की सशक्त नींव रखने में उन्होंने अमूल्य योगदान दिया। आज जब हम सभी देशवासी संविधान के 75 वर्ष का उत्सव मना रहे हैं,  तब उनका जीवन और आदर्श कहीं अधिक प्रेरणादायी हो जाता है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here