Sunday, October 18, 2026
Home Latest पुलिस एक्शन के बाद किसानों ने दिल्ली कूच किया स्थगित

पुलिस एक्शन के बाद किसानों ने दिल्ली कूच किया स्थगित

दिल्ली, (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब-हरियाणा शंभू बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसानों पर पुलिस की तरफ से आंसू गैस के गोले दागे जाने के बाद प्रदर्शनकारी किसानों ने रविवार को बाद दोपहर अपना ‘दिल्ली चलो’ मार्च अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया है। शंभू बार्डर से दिल्ली तक अपना पैदल मार्च फिर से शुरू करने के तुरंत बाद 101 किसानों के जत्थे को हरियाणा पुलिस ने रोक दिया और आंसू गैस के गोले दागे गए और पानी की बौछारें की गई। इसमें करीब 9 किसान घायल हो गए। उसके बाद किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि हमारी शक्ति इतनी नहीं है कि वह सरकार का मुकाबला कर सकें।

Advertisements

हमारी शक्ति इतनी नहीं है कि हम सरकार का मुकाबला कर सकें- किसान नेता पंढेर

सोमवार को फिर किसान संगठनों की बैठक होगी तथा इसके बाद आगे की कार्रवाई को लेकर फैसला किया जाएगा। सरवन सिंह पंढेर ने कहा कि आज हमने ‘जत्था’ वापस लेने का फैसला किया है। आंदोलन आज भी जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि एक किसान को गंभीर हालत में पी.जी.आई. में भर्ती करवाया गया है और 8 से 9 किसान घायल हैं। इसलिए हमने ‘जत्था’ वापस ले लिया है। बैठक के बाद हम आपको भविष्य के कार्यक्रम के बारे में बताएंगे। अंबाला पुलिस ने पहले कहा था कि किसान संगठनों को राष्ट्रीय राजधानी प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद ही आगे बढऩे की अनुमति दी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here