Sunday, October 18, 2026
Home Latest जालंधर में निगम चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मेयर...

जालंधर में निगम चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मेयर जगदीश राजा ‘आप’ में हुए शामिल

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। नगर निगम चुनाव से पहले जालंधर में कांग्रेस पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। जालंधर के पूर्व मेयर जगदीश राजा और वार्ड 65 की पार्षद अनीता राजा मंगलवार को कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए। जगदीश राजा के पार्टी में शामिल होने से जालंधर में आप की स्थिति और मजबूत हुई है। वार्ड नंबर – 64 का प्रतिनिधित्व करने वाले जगदीश राजा, 1991 से पार्षद के रूप में कार्यरत हैं। वह जालंधर शहर के प्रमुख व्यक्तियों में से एक हैं। उनकी पत्नी अनीता राजा भी पार्षद हैं और पूर्व वरिष्ठ उप मेयर रह चुकी हैं। इस परिवार का शहर की राजनीति में लंबे समय से प्रभाव रहा है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दोनों नेताओं का आप परिवार में स्वागत किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री और जालंधर पश्चिम के विधायक मोहिंदर भगत व आप पंजाब के कार्यकारी अध्यक्ष अमनशेर सिंह शैरी कलसी भी मौजूद रहें।

Advertisements

नए सदस्यों का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, “यह ईमानदार राजनीति के लिए प्रतिबद्ध लोगों के बीच आम आदमी पार्टी की बढ़ती विश्वसनीयता का प्रमाण है। जगदीश राजा और अनीता राजा का अनुभव जालंधर में बेहतर स्थानीय शासन देने के आप के मिशन को और मजबूत करेगा। वहीं आप पंजाब के कार्यकारी अध्यक्ष अमनशेर सिंह शैरी कलसी ने कहा कि आम आदमी पार्टी जन कल्याण पर अपना ध्यान केंद्रित करके पूरे पंजाब में तेजी से अपनी पकड़ बना रही है। लगातार नए नेता स्थानीय निकाय चुनावों से पहले हमारे साथ जुड़ रहे हैं क्योंकि वे जानते हैं कि केवल आम आदमी पार्टी ही बेहतर राजनीति के लिए मंच प्रदान कर सकती है। उन्होंने कहा कि यह मतदाताओं के बीच आम आदमी पार्टी की लोकप्रियता का स्पष्ट संकेत है। उन्होंने कहा कि पार्टी पंजाब में शहरी प्रशासन व विकास के लिए और अधिक जवाबदेही के साथ काम करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here